For Advertisement +91 8171779966Sponsor

सहारनपुर बना ऐतिहासिक क्षण का साक्षी, CM योगी ने बाबा जाहरवीर गोगाम्हाड़ी तीर्थ स्थल पर किया सरोवर का लोकार्पण

सहारनपुर – माँ शाकुंभरी देवी की पुण्यभूमि सहारनपुर स्थित पावन बाबा जाहरवीर गोगाम्हाड़ी तीर्थ स्थल पर आज इतिहास और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं प्रगतिशील मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित पवित्र सरोवर का लोकार्पण कर प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा दी।


Photo Source: Social News Media 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेशभर में तीर्थ स्थलों, सांस्कृतिक केंद्रों और आस्था के प्रतीकों का तेजी से पुनरुत्थान हो रहा है, जो “संस्कृति-सम्मान और विकास” का अद्वितीय उदाहरण है।

इस अवसर पर सहारनपुर के चहुंमुखी विकास को गति देते हुए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ₹381 करोड़ की लागत से तैयार 15 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को सहारनपुर के विकास और आध्यात्मिक उत्थान की नई शुरुआत बताया।

Related Posts

Post a Comment

Previous Post Next Post
Flash
Girl in a jacket

Hey! you can read the news on app.