For Advertisement +91 8171779966Sponsor

मुख्यमंत्री योगी का सहारनपुर दौरा, रात्रि प्रवास के साथ विकास और कानून-व्यवस्था की होगी सख्त समीक्षा

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे रात्रि प्रवास भी करेंगे। मुख्यमंत्री का आगमन सरसावा एयरपोर्ट पर विशेष विमान से होगा, जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हलचल तेज हो गई है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी का सहारनपुर दौरा आज, रात्रि प्रवास के साथ विकास और कानून-व्यवस्था की होगी सख्त समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी इस दौरे के दौरान जिले में चल रही विकास योजनाओं, जनकल्याण कार्यक्रमों और व्यापार मंडल से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करेंगे। विशेष रूप से व्यापार मंडल के प्रतिनिधि जीआईएस सर्वे और अन्य मुद्दों पर मुख्यमंत्री से संवाद कर सकते हैं।

दौरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा कानून व्यवस्था और हालिया विवादों पर समीक्षा बैठक होगी, जिसमें सीएम योगी अधिकारियों से जवाब तलब कर सकते हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, हाल के घटनाक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री सख्त रुख अपना सकते हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन से लेकर प्रमुख स्थानों तक सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

यह दौरा आने वाले प्रशासनिक निर्णयों और विकास योजनाओं की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है।

Related Posts

Post a Comment

Previous Post Next Post
Flash
Girl in a jacket

Hey! you can read the news on app.