सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित सहारनपुर आगमन को देखते हुए आज गोगा वीर शक्ति स्थल (गोगा म्हाड़ी) का विशेष निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परिसर की व्यवस्थाओं, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, यातायात संचालन एवं आगंतुकों की सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन पर व्यवस्थाएं उत्कृष्ट रूप में प्रस्तुत की जाएंगी।
इस अवसर पर पद्मश्री भारत भूषण जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी जी, पूर्व नगर अध्यक्ष श्री हेमंत अरोड़ा जी सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
गोगा वीर शक्ति स्थल सहारनपुर की आध्यात्मिक आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और जनभावनाओं का प्रतीक है। जनसहयोग एवं सरकारी प्रयासों से इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
Post a Comment