रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रुद्रप्रयाग एवं केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कैंप कार्यालय में भेंट की।
इस अवसर पर सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए विधायक श्री चौधरी ने कहा कि जनसेवा का यह नया दायित्व जनता के विश्वास और समर्थन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली यह व्यापक सफलता प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है।
पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद से प्रदेशभर में विजयी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का क्रम लगातार जारी है और बड़ी संख्या में जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है।


Post a Comment