सहारनपुर/नकुड़।
ग्राम फतहेपुर (थाना नकुड़) निवासी और लेह-लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के वीर जवान विक्रांत कुमार चौधरी का दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, करीब 9 दिन पूर्व उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उनका इलाज चल रहा था।
आज सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद विक्रांत चौधरी की शहादत को क्षेत्रवासियों ने देश और समाज की अपूरणीय क्षति बताया।
Post a Comment