उत्तरी कश्मीर के डाचीगाम में सेना का शौर्य प्रदर्शन
Photo Source Social News Media /IADN Centerलेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) नॉर्दर्न कमांड, ने उत्तरी कश्मीर के डाचीगाम का दौरा कर ऑपरेशन महादेव में शामिल जवानों के साहस और वीरता की सराहना की। उन्होंने 28 जुलाई 2025 को लिडवास क्षेत्र में सफलतापूर्वक किए गए अभियान के लिए सैनिकों को सम्मानित किया, जिसमें तीन खूंखार आतंकवादियों को ढेर किया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल ने जवानों की तत्परता, पराक्रम और मिशन की सटीकता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सेना कश्मीर को आतंकमुक्त बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है।


Post a Comment