For Advertisement +91 8171779966Sponsor

सहारनपुर देवबंद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत।

सहारनपुर: थाना देवबंद क्षेत्र के निहाल खेड़ा रोड पर स्थित ईगल फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री में काम कर रहे तीन युवकों के चिथड़े उड़ गए और उनके अंग चारों ओर बिखर गए। घटना की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ईगल फैक्ट्री में 20 महिलाएं और 5 युवक काम करते थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त तीन युवक अंदर मौजूद थे, जबकि दो युवक छुट्टी पर थे। सुबह 5 बजे छुट्टी पर गए युवकों को भी काम पर बुलाया गया था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि फैक्ट्री में कार्यरत तीनों युवक हादसे का शिकार हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के बाद फैक्ट्री से जुड़े तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल के पास जाम लगा दिया और हाईवे को बाधित कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मदद से धीरे-धीरे जाम खुलवाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फैक्ट्री के संचालन से जुड़ी तमाम जानकारी इकट्ठा की जा रही है।


Related Posts

Post a Comment

Previous Post Next Post
Flash
Girl in a jacket

Hey! you can read the news on app.