For Advertisement +91 8171779966Sponsor

देवबंद में 10 मुस्लिमों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म में की घर वापसी, शुद्धीकरण यज्ञ के बाद अपनाए हिंदू नाम

उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक और ऐतिहासिक घटना घटी, जब 10 मुस्लिमों ने इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म अपनाया। यह घटना बघरा स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में गुरुवार को हुई, जहां इन परिवारों ने शुद्धीकरण यज्ञ करवाया और अपने पूर्वजों के सनातन धर्म में लौटने की इच्छा जताई।

vecteezy gn8
Photo Credit: vecteezy@gn8
इन परिवारों के अनुसार, उनके पूर्वजों ने लगभग 40 से 50 साल पहले किसी कारणवश सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म को अपनाया था। अब इन परिवारों ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया और शुद्धीकरण यज्ञ के बाद हिंदू धर्म को स्वीकार किया।

स्वामी यशवीर महाराज और आचार्य मृगेन्द्र ब्रह्मचारी के नेतृत्व में वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न किया गया, जिसमें परिवार के सभी दस सदस्यों ने घी और सामग्री की आहुति दी। यज्ञ के बाद उन्होंने अपने मुस्लिम नाम त्यागकर हिंदू नाम अपनाए।

इस अवसर पर परिवार की मुखिया राजकुमारी कश्यप और उनके बेटे बृजेश कश्यप ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वे अपने पूर्वजों के धर्म में लौटकर गर्व महसूस कर रहे हैं। यज्ञ के बाद इन परिवारों का भव्य स्वागत किया गया, और उनके सनातन धर्म अपनाने पर पुष्प वर्षा भी की गई।

स्वामी यशवीर महाराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत में रहने वाले सभी मुसलमान पहले हिंदू थे। उन्होंने दावा किया कि इस्लामिक हुकूमत के दौरान उनके पूर्वजों पर अत्याचार हुए या किसी लालच में आकर उन्होंने सनातन धर्म छोड़ दिया था। साथ ही उन्होंने उन लोगों से अपील की, जो इस्लाम धर्म अपनाने के बाद भी अपनी जड़ें तलाश रहे हैं, कि वे सनातन धर्म में वापस लौटें। स्वामी यशवीर ने यह भी कहा कि अब देश में भय का कोई माहौल नहीं है और सरकार अच्छे कार्य कर रही है।

Related Posts

Post a Comment

Previous Post Next Post
Flash
दीप कोचिंग सेंटर बड़गांव ने यूपी पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानितबडगांव, सहारनपुर:पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ईंट भट्टे के मुनीम से लूट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तारदिनदहाड़े ढाई लाख की लूट: बड़गांव में ओम ब्रिक्स फील्ड के मुंशी से बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूटपाट।पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू: 67 जिलों में भेजी जाएंगी 1.27 लाख मतपेटिकाएं, आयोग ने ई-टेंडर किया जारीदेवबंद में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तबाही: बिजली गिरने से दो की मौत, एक घायल।
Girl in a jacket

Hey! you can read the news on app.