For Advertisement +91 8171779966Sponsor

सहारनपुर पुलिस ने किया पत्नी द्वारा भजन गाए जाने वाले दावे का खंडन

सहारनपुर: हाल ही में योगेश रोहिला द्वारा अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले में कुछ मीडिया चैनलों द्वारा यह दावा किया गया था कि घटना के दौरान पत्नी किसी भजन का पाठ कर रही थी। हालांकि, सहारनपुर पुलिस ने इन दावों का खंडन किया है। पुलिस जांच में अब तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जो यह साबित करे कि पीड़िता भजन कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है और इसकी पुष्टि के लिए कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

जांच जारी, अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषी को कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने मीडिया से भी अपील की है कि वे बिना पुष्टि के कोई भी भ्रामक जानकारी न फैलाएं।

Saharanpur police

Related Posts

Post a Comment

Previous Post Next Post
Flash
Girl in a jacket

Hey! you can read the news on app.