सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाजपा नेता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में पुत्र और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
Video Source: Social/News Media
हत्या के बाद खुद पुलिस को किया फोन
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी के चरित्र पर करता था शक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भाजपा नेता को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक के चलते उसने पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बना ली थी। वारदात के दौरान उसने पत्नी और बच्चों के सिर पर सटाकर गोली मारी।
इलाके में सनसनी, जांच जारी
इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और सबूत जुटाए। घायल पत्नी और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Post a Comment