प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ द पोर्ट्स" से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें द्वीप राष्ट्र मॉरीशस के साथ भारत के पुराने और मजबूत संबंधों को मान्यता देने के लिए दिया गया है।
Photo Source: Social/News Media
इस सम्मान के साथ, पीएम मोदी पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि भारत और मॉरीशस के लोगों के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक है।
उन्होने कहा, "यह सम्मान हमारे बीच के संबंधों की गहराई को दर्शाता है। भारत और मॉरीशस का रिश्ता सैकड़ों सालों से मजबूत रहा है और मैं इस सम्मान को स्वीकार करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ।"
यह पुरस्कार मॉरीशस की संस्कृति, विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने में भारत के योगदान को भी रेखांकित करता है। कार्यकम में पीएम मोदी ने भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
यह सम्मान दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Post a Comment