For Advertisement +91 8171779966Sponsor

शामली: गो तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गो तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Police arrest
Photo AI Generated
यह घटना शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर की है, जहां एक किसान के खेत में बड़ी संख्या में गोवंश के अवशेष मिले थे। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू की और जैसे ही संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में इकबाल और जावेद के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा मुंडेट निवासी रईस को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

घायल तस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Posts

Post a Comment

Previous Post Next Post
Flash
Girl in a jacket

Hey! you can read the news on app.