For Advertisement +91 8171779966Sponsor

मुजफ्फरनगर में एक पत्नी ने अपने पति को जहरीली कॉफी पिला दी। मामला 2 दिन पुराना है।

मुजफ्फरनगर: रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और अपराध की घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने पति को कॉफी में दिया जहर, हालत गंभीर, जांच जारी, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।
Photo AI Generated
जानकारी के मुताबिक, पिंकी नाम की महिला ने अपने पति अनुज को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। जहर के असर से अनुज की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पिंकी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। पतियों पर बढ़ते हमले, यह तीसरा बड़ा मामला हाल के दिनों में पतियों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। मुस्कान रस्तोगी और प्रगति यादव के मामलों के बाद अब यह नया मामला चर्चा में है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। फिलहाल अनुज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

Related Posts

Post a Comment

Previous Post Next Post
Flash
Girl in a jacket

Hey! you can read the news on app.